- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने नगर पूजा, माता को मदिरा की धार चढ़ा कर किया आरती पूजन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर 11 अक्टूबर, शुक्रवार सुबह पारंपरिक रूप से शासकीय नगर पूजा की गई। इस दौरान कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने चौबीस खम्बा माता मंदिर में महामाया और महालया माता को मदिरा की धार चढ़ा कर आरती पूजन किया। बता दें, शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर प्रतिवर्ष नगर पूजा कलेक्टर ही करते हैं।
बता दें, चौबीस खंबा मंदिर में माता महामाया और महालया की पूजा के बाद शासकीय दल नगर पूजा के लिए निकलता है। इसी क्रम में पूजा करने के बाद कलेक्टर की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक पटवारी, कोटवार सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु 27 किमी की नगर पूजा यात्रा पर निकले। यात्रा में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह कुछ देर हांडी लेकर यात्रा के आगे-आगे चले। वहीं, शासकीय दल ने ढोल-बैंड बजाते हुए 27 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 40 मंदिरों में पूजा की।
बता दें, हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हुई थी। नवरात्रि के दो दिन बहुत ही खास माने जाते हैं: अष्टमी और नवमी। पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर यानी आज महाअष्टमी का पूजन किया जा रहा है, साथ ही महानवमी का कन्या पूजन भी आज ही किया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर यानी कल दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो चुका है और इसका समापन 11 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा। इसके बाद अष्टमी तिथि समाप्त हो जाएगी। अष्टमी तिथि के बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। नवमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से शुरू हो जाएगी और तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में महाअष्टमी और महानवमी दोनों आज ही मनाई जा रही हैं।