- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
Ujjain: 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित, विधायक और नगर निगम सभापति ने किया कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन में 13 अक्टूबर को विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह जानकारी कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल पर स्थित सभा कक्ष में समयावधि-पत्रों की विभागवार समीक्षा के दौरान दी थी।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। वे पीडब्ल्यूडी के 656 करोड़ से अधिक के कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें शहर सहित कई बायपास मार्गों की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड में बनाए जा रहे मंच और अन्य स्थलों का अवलोकन किया। विधायक जैन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
बता दें, इससे पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर व एसपी ने कार्तिक मेला प्रांगण कार्यक्रम स्थल, सदावल, नानाखेड़ा स्थित नवनिर्मित राजामाता विजयाराजे सिंधिया बहुउद्देशीय खेल परिसर तथा निनौरा के समीप इंदौर रोड स्थित प्रतिभा स्वराज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधितों से प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।