- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
उज्जैन में रामघाट पर मचा हड़कंप! शिप्रा में दुबे मामा-भांजे, तैराक दल ने बचाया; राजस्थान से आए थे श्रद्धालु
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के शिप्रा नदी के रामघाट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक मामा और भांजे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। लेकिन इस आपातकालीन स्थिति में मां शिप्रा तैराक दल के सदस्य ने अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी जान बचाई।
कैसे हुई यह हैरान कर देने वाली घटना
रामघाट पर अक्सर श्रद्धालु देव दर्शन और स्नान के लिए आते हैं, लेकिन कई बार पानी की गहराई का सही अंदाजा न लगने की वजह से हादसे हो जाते हैं। आज भी ऐसा ही हुआ, जब राजस्थान से आए विकास और विक्रम नामक दो भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके मामा नरेंद्र ने भी छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगे।
तैराक दल की तत्परता से बची जानें
यह देखकर आसपास के लोग शोर मचाने लगे, जिसकी आवाज सुनकर मां शिप्रा तैराक दल के सदस्य दीपक कहार और राकेश गोंड तुरंत नदी में कूद पड़े और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रामघाट पर बढ़ते हादसे और तैराक दल की अहम भूमिका
रामघाट पर स्नान करते वक्त कई श्रद्धालु पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाते, जिसके कारण इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं। इस घटना के बाद तैराक दल की साहसिकता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका योगदान कितना महत्वपूर्ण है।