- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
PM मोदी से मिले CM शिवराज,इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम शिवराज सिंह चौहान की मिलने पहुंचे, इस दौरान दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने मध्य प्रदेश में तीसरी लहर से निपटने से चल रहे उपायों पर चर्चा की। इसी के साथ प्रदेश में वैक्सीनेशन को गति देने पर बात हुई। मध्य प्रदेश में 21 जून से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी।
कोरोना संकट के कारण राज्यों की आर्थिक स्थिति डगमगाई है, पिछले साल राज्यों को जीडीपी के 5.5% तक ऋण लेने की छूट थी, इस साल ये घटकर 4.5% हुआ है। सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अधोसंरचना के विकास के काम ना रूकें इसलिए राज्य फिर से जीडीपी का 5.5% ऋण ले पाएं। पीएम ने मध्य प्रदेश में किसानों से मूंग की खरीदी को लेकर भी अनुमति दी है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिसंबर तक हम मध्य प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी को हम पूरे टीके लगवा दें, यहीं हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों सदानंद गौड़ा और पीयूष गोयल से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेश की आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए केंद्रीय मंत्रियों से आग्रह किया जाएगा।