- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का आगाज़ – उज्जैन में स्थायी निर्माण कार्य शुरू: कलेक्टर ने किया निरीक्षण, धन्वंतरी महाविद्यालय में बनेंगे नए हॉस्टल और ऑडिटोरियम
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, शहर में स्थायी निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे बड़ा बदलाव शासकीय धन्वंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में देखने को मिलेगा, जहां 27 करोड़ रुपए की लागत से नए गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल और 8.39 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
सिर्फ कॉलेज ही नहीं, सिंहस्थ में भी होगा उपयोग!
इसका उपयोग सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं, बल्कि सिंहस्थ महापर्व के दौरान शासकीय कर्मचारियों के ठहरने के लिए भी किया जाएगा। सिंहस्थ की विशाल भीड़ और प्रशासनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण बेहद अहम माना जा रहा है।
भव्य और आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन!
- बालक और बालिका हॉस्टल – जी+3 मंजिल, 250+250 सीटों की क्षमता।
- ऑडिटोरियम – 1220 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में, 500 सीटों की क्षमता।
- पुरानी बिल्डिंग होगी ध्वस्त, नई इमारतों का निर्माण होगा।
कलेक्टर का निरीक्षण – योजनाओं को मिली हरी झंडी!
बता दें, मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अंकपात मार्ग स्थित धन्वंतरी महाविद्यालय परिसर का दौरा कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। कलेक्टर सिंह ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ औषधि विद्या वन, स्मार्ट क्लासेस और सेंट्रल लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह भी मौजूद रहीं।
यह निर्माण सिंहस्थ 2028 को और भी भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उज्जैन जल्द ही न सिर्फ आध्यात्मिक नगरी बल्कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं की दृष्टि से भी एक मिसाल बनने जा रहा है ।