- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
संदीप राठौर हत्याकांड: सोशल मीडिया गैंग के सात आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला, 22 और युवाओं की पहचान की गई
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
दिवाली की रात तेलीवाड़ा मार्ग पर हुई संदीप राठौर हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों का बीती रात जुलूस निकाला। आरोपियों को उसी स्थान पर लाया गया, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपी हथकड़ी में बंधे हुए पेश किया, ताकि आम लोगों को घटना और कार्रवाई की पूरी जानकारी हो।
घटना सोमवार रात की है। बाइक पर मामूली कट लगने के बाद संदीप राठौर और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद संदीप की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके नाम हैं: उमंग घावरी, उदय, आकाश मालवीय, आर्यन, आकाश माली और दो अन्य।
आरोपियों का सोशल मीडिया कनेक्शन
कोतवाली के सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई। जांच में पता चला कि सभी आरोपी एक सोशल मीडिया आपराधिक गैंग से जुड़े थे। ये लोग रात में झुंड बनाकर बाइकों पर घूमते थे और सोशल मीडिया पर अपराधी छवि बनाने वाले पोस्ट डालते थे। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि संदीप की हत्या इसी प्रवृत्ति का परिणाम थी।
और भी 22 युवाओं की पहचान
पुलिस ने अब तक सोशल मीडिया पर सक्रिय 22 अन्य लोगों की पहचान की है, जो इस गैंग से जुड़े हैं। इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार शाम कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने रिमांड की मांग की है ताकि पूरी घटना की गहराई से जांच की जा सके।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपराधी छवि बनाने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं पर रोक लग सके और जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़े।