- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे संजय दत्त: तड़के 3 बजे नंदी हाल में बैठकर लिया आशीर्वाद, बोले – “प्रत्यक्ष रूप से शक्ति का अनुभव किया”
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त गुरुवार तड़के उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। दत्त सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और सीधे नंदी हाल में जाकर आरती का हिस्सा बने।
करीब दो घंटे तक वे आरती स्थल पर बैठे रहे और भगवान महाकाल के मंत्र-जाप में लीन दिखाई दिए। आरती समाप्त होने के बाद संजय दत्त ने मंदिर की देहरी से ही भगवान महाकाल के दर्शन किए और गहराई से नमन कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी अनुभूति साझा करते हुए कहा – “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि बाबा महाकाल ने मुझे यहां बुलाया। शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता, लेकिन आज मैंने प्रत्यक्ष रूप से शक्ति को अनुभव किया है। वर्षों से यहां आने की इच्छा थी और आज वह पूरी हुई। बाबा महाकाल का आशीर्वाद यूं ही बना रहे।”
संजय दत्त की इस आस्था और भक्ति का यह क्षण वहां मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी यादगार बन गया।