- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
संवेदनशील कार्य या असहज ज़िम्मेदारी? पुरुषों की कमर नापने में शर्मिंदगी झेल रहीं आशा कार्यकर्ता, कार्यकर्ता बोलीं – लोग करते है भद्दे कमेंट्स!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन से एक शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है, जहां स्वस्थ यकृत मिशन के तहत चल रही स्वास्थ्य स्क्रीनिंग में शामिल आशा कार्यकर्ताओं को पुरुषों की कमर का नाप लेते समय भारी असहजता और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है।
मिशन के तहत आशा कार्यकर्ताओं को पुरुष और महिला—दोनों की उम्र, वजन, ऊंचाई और कमर की माप लेने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन जब उन्हें पुरुषों की कमर मापनी होती है, तब स्थिति बेहद असुविधाजनक और शर्मनाक हो जाती है। सुदामा नगर आंगनवाड़ी केंद्र की आशा कार्यकर्ता सीमा बोलोनिया ने बताया कि पुरुषों की कमर मापते समय कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जो असहज और अपमानजनक होती है। कई बार शराब के नशे में धुत लोग जांच कराने आ जाते हैं और भद्दे, अश्लील और महिला विरोधी कमेंट्स करते हैं, जिनका जवाब देना तो दूर, ज़िक्र तक करना मुश्किल होता है।
सीमा बताती हैं कि कई बार पुरुष खुद ही इंची टेप लेकर कमर नाप लेते हैं और उन्हें जानकारी दे देते हैं, ताकि वे खुद को और आशा कार्यकर्ताओं को असहज स्थिति से बचा सकें। हालांकि, ऐसे समझदार लोगों की संख्या बहुत कम है।
इस मुद्दे पर जब स्वस्थ यकृत मिशन के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य रावल से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ के पास जाकर अपनी आपत्ति और परेशानी रखी थी। उन्हें उचित व्यवहार और प्रोटोकॉल को लेकर समझाइश दी गई है। फिलहाल, इसके बाद से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।