- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
महाकाल की भक्ति में लीन शहनाज अख्तर, मंदिर में दर्शन कर किया 2 लाख 1 हजार रुपए का दान; बोली – इस दरबार से जो मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब प्रसिद्ध मुस्लिम भजन गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की। नंदी हॉल से दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर को 2 लाख 1 हजार रुपए का नगद दान देकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। मंदिर के पुरोहित रूपम शर्मा और नवनीत शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने यह दान किया, जिसे मंदिर समिति की ओर से वीरेंद्र शर्मा ने स्वीकार कर रसीद प्रदान की। इसके साथ ही उन्हें भगवान का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
गायिका शहनाज अख्तर का भजन ‘तकदीर मुझे ले चल महाकाल की बस्ती में’ भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है। मुस्लिम होने के बावजूद वे नियमित रूप से महाकाल के दर्शन करती हैं और उनकी आस्था सभी धर्मों के बीच सौहार्द और प्रेम का एक सुंदर उदाहरण पेश करती है।
वहीं, शहनाज अख्तर ने अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा, “मैं पिछले पांच वर्षों से लगातार महाकाल के दर्शन के लिए आ रही हूं। बाबा की कृपा से ही मैं जो कुछ भी हूं। इस दरबार से जो मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”