- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
श्री महाकालेश्वर मंदिर को मिला खास तोहफा, IDBI बैंक ने महाकाल मंदिर को दान किए दो लोडिंग वाहन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर को सोमवार को एक विशेष उपहार प्राप्त हुआ, जब आईडीबीआई बैंक ने अपने सीएसआर फंड से दो लोडिंग वाहन दान किए। इन वाहनों की कुल कीमत 13 लाख 77 हजार रुपये बताई जा रही है। मंदिर समिति ने इस पुनीत कार्य के लिए बैंक अधिकारियों को भगवान महाकाल का प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया।
मंदिर प्रशासनिक कार्यालय परिसर में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बैंक अधिकारियों ने वाहनों का विधिवत पूजन किया और फिर मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक को इनकी चाबियां सौंपी।
इस अवसर पर IDBI बैंक के जोनल हेड रणजीत कुमार सोनी ने कहा कि ये वाहन मंदिर से निकलने वाली पूजन सामग्री के निस्तारण में उपयोग किए जाएंगे, जिससे मंदिर परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।
इस आयोजन में मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति ने बैंक अधिकारियों को भगवान महाकाल का प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया।