- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
Simhastha 2028: घने कोहरे में उज्जैन कलेक्टर ने घाटों का किया निरीक्षण; त्रिवेणी घाट से नाव में बैठकर 29 किमी तक देखी स्थिति, दिए निर्देश
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
सिंहस्थ महापर्व… आस्था और अध्यात्म का वह अनोखा संगम, जो न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं को उज्जैन की पवित्र भूमि पर खींच लाता है। वहीं, उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ महापर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट से लेकर केडी पैलेस तक 29.21 किमी लंबे घाटों का निर्माण किया जा रहा है।
इसी के चलते गुरुवार सुबह उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कोहरे के बीच नाव से घाटों का निरीक्षण किया। त्रिवेणी घाट से रामघाट और केडी पैलेस तक 29 किमी की दूरी का सफर तय कर उन्होंने घाटों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कलेक्टर ने घाटों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों के चौड़ीकरण, सीढ़ियों को मापदंडों के अनुसार बनाने, स्वच्छता और फिसलन से बचने के उपायों पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए घाटों की स्वच्छता और सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही, घाटों पर फिसलन से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।
बता दें, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुबह करीब 7 बजे त्रिवेणी घाट से नाव में सवार होकर गऊ घाट, लालपुर ब्रिज रपट, भूखी माता घाट, रामघाट और केडी पैलेस तक के 29 किलोमीटर लंबी घाटों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार जाट, जल संसाधन विभाग के एसडीओ योगेश और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।