- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
Simhastha 2028: उज्जैन की सड़कों का होगा मेकओवर, सेंट्रल मार्किंग का काम शुरू; जल्द शुरू होगी आवासों की मार्किंग
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार इसे और भी भव्य और सुगम बनाने के लिए शहर की मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। ऐसे में, सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण अब शुरू हो गया है।
जानकारी के लिए बता दें, नगर निगम ने खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, जीवाजीगंज से गणेश चौक और गाड़ी अड्डा चौराहे से वीडी मार्केट, केडी गेट, जूना सोमवारिया होते हुए बड़ी पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण के लिए सेंट्रल मार्किंग का काम प्रारंभ कर दिया है। हालांकि, आवासों, व्यापारिक मकानों और धार्मिक स्थलों पर मार्किंग करने का काम शुरू करने में अभी कुछ समय है।
बता दें, निगम कर्मचारी यातायात और भीड़भाड़ से बचने के लिए रात के समय सेंट्रल लाइनिंग का काम कर रहे हैं। अब तक विक्रम क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा और खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाना तक सेंट्रल मार्किंग का काम पूरा हो चुका है। गुरुवार से कोयला फाटक से छत्री चौक तक का काम शुरू हो जाएगा। वीडी मार्केट से बड़ी पुलिया तक सड़क को 18 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा, जबकि अन्य मार्गों पर 15 मीटर तक चौड़ीकरण होगा।
वहीं, प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मार्ग का टेंडर पूरा हो चुका है, और चौड़ीकरण का कार्य एक से डेढ़ महीने में आरंभ हो जाएगा।
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में हो रहे इन बड़े बदलावों से न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहर को एक नया रूप भी मिलेगा।