- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
तेज रफ्तार कार में उठता धुआं… फिर भयानक आग! उज्जैन-कोटा हाईवे पर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे यात्री
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
शनिवार दोपहर उज्जैन-कोटा मार्ग पर एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। हाईवे पर दौड़ती कार (MP-13-CD 3599) जब घोंसला पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी उसमें धुआं उठने लगा। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, कार में आग भड़क उठी। घबराए यात्रियों ने फौरन दरवाजा खोलकर कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही सेकंड में कार लपटों में घिर गई, और देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटों में घिरी कार नजर आ रही है और कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और घोंसला पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षक कमल मालवीय व अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कूलेंट की कमी बताया जा रहा है, जिससे इंजन ने ज्यादा गर्म होकर आग पकड़ ली। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।