- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
SMS आया तो पता चला कि खाते से 1.96 लाख रु. हो गए गायब
उज्जैन। ऑनलाइन ठगी और चोरी के दो मामले सामने आए है। शहर के दो अलग-अलग युवकों के डेबिट कार्ड और बैंक खाते से लाखों रुपए गायब हो गए। खास बात यह है कि रुपये निकलने से पहले वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) तक नहीं आया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक युवक के खाते से विदेशी वेबसाइट को भुगतान हुआ है। इसके अलावा एक अन्य युवक ने निजी फाइनेंस कंपनी का मोबाइल नंबर गूगल से तलाश कर फोन किया तो उसके बैंक खाते से 16 हजार रुपये गायब हो गए।
पुलिस ने बताया कि पीएचइ कालोनी निवासी यश गायकवाड़ ने शिकायत की है कि उसका निजी बैंक की तीन बत्ती शाखा में खाता है। 21 दिसंबर की रात 3 बजे से लेकर 5 बजे के मध्य उसके बैंक खाते से 1.96 लाख रुपये गायब हो गए। उसके मोबाइल पर रुपये कटने के 11 मैसेज आए थे। यह देखकर उसके होश उड़ गए। युवक ने मामले में नीलगंगा पुलिस को शिकायत की है। युवक का कहना है कि उसने किसी भी व्यक्ति को अपने कार्ड नंबर व ओटीपी नहीं बताया था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के बैंक खाते से विदेशी वेबसाइट पर खरीदी की गई है। जिसके लिए ओटीपी की जरूरत नहीं होती है। आशंका है कि किसी व्यक्ति ने युवक का डेबिट कार्ड हैक कर रुपये गायब किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
निजी फाइनेंस कंपनी में फोन लगाया तो रुपये गायब
इसी प्रकार श्रीराम नगर इंदौर रोड निवासी धीरेंद्र गौर के खाते से भी 16 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। धीरेंद्र ने निजी फाइनेंस कंपनी बजाज का कस्टमर केयर नंबर गूगल से तलाशकर फोन लगाया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से 16 हजार रुपये गायब हो गए।