- महाकाल मंदिर की सुरक्षा पर संसद में उठी आवाज: राज्यसभा सांसद बोले- बढ़ती भीड़ के बीच CISF जैसी व्यवस्था जरूरी, हाईटेक सिस्टम की मांग
- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
सिंहस्थ 2028 में सोशल मीडिया बैन? महाकुंभ में महिलाओं के वीडियो वायरल: संत समाज में आक्रोश, महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज बोले- बैन हो सोशल मीडिया; CM से की अपील
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुंभ का समापन हो गया है, लेकिन कुंभ से आई कुछ चौंकाने वाली खबरों ने धार्मिक समाज में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, कुछ लोग और यूट्यूबर्स पैसे के लालच में नहाती और कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड कर रहे थे और उन्हें ऑनलाइन बेचने का काम कर रहे थे।
वहीं अब इस खुलासे के बाद महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज समेत कई साधु-संतों ने इसका कड़ा विरोध किया है और आगामी सिंहस्थ 2028 में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास जी महाराज ने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक आयोजनों की पवित्रता भंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व सनातनी परंपराओं और धार्मिक आयोजनों को बदनाम करने की कोशिश में जुटे हैं। प्रयागराज कुंभ के दौरान महिलाओं के स्नान और वस्त्र बदलने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए, जिससे पूरे संत समाज में भारी आक्रोश है। ऐसे में महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने मध्य प्रदेश सरकार से 2028 सिंहस्थ कुंभ में सोशल मीडिया पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है ताकि कोई भी इस तरह की घिनौनी हरकत न कर सके। इसके अलावा, उन्होंने प्रयागराज कुंभ स्नान के वीडियो अपलोड करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।