- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
महाकाल सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मृत्यु: उज्जैन के गोयला–बुजुर्ग गांव में साइकिल सहित शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में शुक्रवार सुबह एक रहस्यमयी घटना ने सभी को चौंका दिया, जब भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के गोयला–बुजुर्ग गांव में सड़क किनारे स्थित एक खेत में एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। मृतक की पहचान मुकेश त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो महाकालेश्वर मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी में बतौर रात्रि सुरक्षा कर्मचारी कार्यरत था। वह रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी करता था और मंदिर में मोबाइल रखने का काम संभालता था।
घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव की प्रारंभिक जांच शुरू की। मुकेश त्रिवेदी की लाश खेत में संदिग्ध स्थिति में पड़ी थी, और उसके पास एक साइकिल भी बरामद हुई, जिसने मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि – एक सुरक्षा कर्मचारी, जो रोज रात को मंदिर में ड्यूटी करता था, वह सुबह-सुबह शहर से दूर इस खेत तक कैसे पहुंचा? क्या वह अपनी मर्जी से आया या किसी ने उसे यहां लाकर मारा?
पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच में जुटी है – क्या यह कोई हादसा, आत्महत्या या सुनियोजित हत्या है? साइकिल किसकी है? क्या यह मुकेश की ही थी, या कोई उसे यहां लाकर छोड़ गया? क्या उसके साथ कोई और भी था?
पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। साथ ही, मृतक के कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मंदिर के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि किसी भी साजिश की संभावना को खंगाला जा सके।