- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे ‘तारक मेहता फेम शैलेष लोढ़ा, नंदी हाल में पूजा-अर्चना कर देहरी से किया बाबा महाकाल का अभिषेक
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेष लोढ़ा शनिवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर शैलेष लोढ़ा ने महाकाल मंदिर के नंदी हाल में पूजा-अर्चना की और फिर बाबा महाकाल की देहरी से अभिषेक किया। उन्होंने कहा, “दो वर्ष बाद महाकाल मंदिर आया हूं। भगवान महाकाल की कृपा से ही मुझे उनके दर्शन हुए हैं। महाकाल लोक बहुत ही सुंदर बना है, और यहां की व्यवस्थाएं भी उत्कृष्ट हैं।”
बता दें, शुक्रवार शाम टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ की सीता बनी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले भी संध्या आरती में शामिल हुई थीं। अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा की और मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ की। पूजा का आयोजन महाकाल मंदिर समिति द्वारा किया गया था, जिसमें पुजारी प्रशांत गुरु और पुजारी माधव गुरु ने पूजा संपन्न करवाई।