- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन पुलिस का एक्शन! चाइना डोर पर पूरी तरह रोक, 10 पतंगबाज पर प्रकरण दर्ज
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मकर संक्रांति का त्योहार, पतंगों और रंग-बिरंगी छतों के साथ खुशियाँ लाता है। लेकिन इस जश्न के बीच एक बड़ा खतरा लोगों की जान के लिए खड़ा हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं—चाइना डोर की। एक ऐसा खतरा, जो अनजाने में ही लाखों लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। और इसी खतरे से निपटने के लिए अब पुलिस एक्शन में आ चुकी है।
उज्जैन पुलिस ने मकर संक्रांति के मौके पर चाइना डोर पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बार पुलिस ने पतंगबाजों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है, और छतों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया है। तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने तोपखाना क्षेत्र में पतंग की दुकानों की सर्चिंग की और चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों को पकड़ लिया। परिणाम स्वरूप, 10 लोगों पर कार्रवाई की गई है, जो चाइना डोर का इस्तेमाल कर रहे थे। नीलगंगा, नागझीरी और महाकाल थाना पुलिस ने इन पतंगबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें चाइना डोर से पतंग उड़ाने वाले पतंगबाजों की खोजबीन के लिए सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार और एएसआई चंद्रभान सिंह ने पहले बेगमबाग क्षेत्र के घरों की छतों की चेकिंग की। यहां करीब दस लोग चाइना डोर से पतंग उड़ाते मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने छतों पर चढ़कर अनाउंसमेंट करवाया और दुकानों पर चेकिंग भी की।
अब पुलिस की तरफ से एक सख्त संदेश दिया जा रहा है—‘चाइना डोर का इस्तेमाल न करें!’ पुलिस ने ये स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति चाइना डोर का क्रय, विक्रय या उपयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल देसी डोर का उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
बता दें, करीब दो साल पहले, जीरो प्वाइंट ब्रिज पर एक छात्रा की चाइना डोर से गला कटने से मौत हो गई थी, और एक होमगार्ड जवान गंभीर घायल हो गया था। हाल ही में, उसी ब्रिज पर एक अधेड़ व्यक्ति का गला भी चाइना डोर से कटने के कारण आठ टांके आए थे। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, उज्जैन पुलिस ने चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाया है।