- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
बाबा महाकाल को भक्त ने अर्पित किया चार किलो का रजत मुकुट ….
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल को चार किलो का रजत मुकुट अर्पित किया गया। बता दें, बुधवार को झारखंड के एक भक्त ने करीब चार किलो वजन का चांदी का मुकुट नाग कुंडल सहित भगवान महाकाल को अर्पित किया है। चांदी के मुकुट का वर्तमान बाजार मूल्य 3.5 लाख रुपये से अधिक है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के एक अन्य भक्त ने भी करीब 50 हजार रूपए मूल्य का चांदी का मुकुट भेंट किया है। जिसके बाद मंदिर समिति द्वारा दोनो दानदाताओं का सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को झारखंड के हज़ारी बाग से आए साहेब सोनी द्वारा मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को 1 नग रजत मुकुट मय नाग कुंडल के अर्पित किया है। चांदी के मुकुट का कुल वजन 4007 ग्राम है। इसी तरह उत्तरप्रदेश के मेरठ के मनीष विज द्वारा पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से चांदी का 1 नग मुकुट दान में प्राप्त हुआ। जिसका वजन 488 ग्राम है।
वहीं, मंदिर प्रबन्ध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने रजत मुकुट प्राप्त करने के बाद दोनो दानदाताओं को रसीद प्रदान कर भगवान का प्रसाद भेंटकर उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती है।