- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 1376 पदों पर निकली बंपर भर्ती !
उज्जैन लाइव, मध्यप्रदेश, श्रुति घुरैया :
रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक गुड न्यूज़ है. बता दें, की रेलवे ने 1376 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार बोर्ड पैरा-मेडिकल के विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती करेगा. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रकिया 17 अगस्त को शुरू हुई थी जोकि 16 सितंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
बता दें, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र पद के अनुसार अलग-अलग है. हालांकि विभिन्न पदों के लिए कम से कम उम्र 18 साल है. रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
वहीं, इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. एग्जाम के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा का भी आयोजन होगा.