- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
उज्जैन में बेखौफ चोरों का कारनामा, घर से 3 मिनट में 2 लाख की बाइक चुराई; सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की चतुराई
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के चिंतामन रोड पर एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने घर के अंदर रखी 2 लाख रुपए की बाइक को सिर्फ तीन मिनट में चुरा लिया। घटना गंगा गार्डन के पास रहने वाले अजय बागवान के घर की है, जहां बीती रात तीन चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
अजय बागवान ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले ₹2,20,000 में आर वन 5 बाइक खरीदी थी, जिसका नंबर MP 13 FQ 6030 था। गुरुवार सुबह घर से उठकर जब उन्होंने बाइक की जगह खाली पाई, तो उनका माथा ठनका। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में यह पता चला कि तड़के करीब 4:34 बजे तीन बदमाश बुलेट से आए और घर के आंगन में रखी बाइक को चुरा कर ले गए।
अद्भुत बात यह है कि उस दौरान सड़क पर कई गाड़ियों की आवाजाही भी हो रही थी, फिर भी चोरों ने बिना किसी डर के महंगी बाइक को सिर्फ तीन मिनट में चुरा लिया।
नीलगंगा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है, साथ ही यह भी साबित कर दिया है कि चोर अब बेखौफ होकर किसी भी वक्त वारदात को अंजाम दे सकते हैं।