- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
रेजांगला के शहीदों की याद में रज कलश यात्रा आज पहुंचेगी उज्जैन, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा; 12 अप्रैल को छपरा (बिहार) से हुई थी यात्रा की शुरुआत, दिल्ली के जंतर-मंतर पर होगा समापन!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की जंग में शहीद हुए अहीर यादव वीर सैनिकों की स्मृति में निकाली जा रही रज कलश यात्रा आज रात उज्जैन पहुंचेगी। यह विशेष यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे चिमनगंज मंडी प्रांगण से आगे बढ़ेगी।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
यात्रा बुधवार को चामुंडा माता चौराहा, टॉवर चौक, तीन बत्ती और सिंधी कॉलोनी चौराहा से होते हुए नानाखेड़ा तक जाएगी। यहां से यह आगे इंदौर की ओर रवाना होगी। वाहन रैली में वीर सैनिकों की पवित्र मिट्टी से भरा रज कलश विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा।
यादव महासभा कर रही आयोजन
इस यात्रा का आयोजन अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा किया जा रहा है। यात्रा का नेतृत्व महासभा के अध्यक्ष नारायण यादव करेंगे। इस दौरान समाज के विभिन्न विंग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
रज कलश यात्रा की शुरुआत 12 अप्रैल 2024 को बिहार के छपरा से हुई थी। अब तक यह यात्रा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची है।
मध्य प्रदेश के 40 जिलों का भ्रमण करने के बाद यात्रा 4 अक्टूबर को भिंड से उत्तर प्रदेश जाएगी। अंत में यह यात्रा 18 नवंबर 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सम्पन्न होगी, जहां भव्य कार्यक्रम के जरिए वीर यादव शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
उद्देश्य – शहीदों को नमन और अहीर रेजिमेंट की मांग
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रेजांगला के वीर शहीदों की स्मृति को जीवित रखना और समाज में अहीर रेजिमेंट की मांग को मजबूती देना है। यात्रा के दौरान देशभर में श्रद्धांजलि सभाएं और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।