- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
इंस्टाग्राम रील से बिगड़ी बात: नागदा में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस; पुलिस को नीचा दिखाने का लगा आरोप!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन ज़िले के नागदा में इंस्टाग्राम पर डाली गई एक रील ने युवक को बड़ी मुश्किल में डाल दिया। 30 वर्षीय मयूर मकवाना पिता रामजीलाल ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वह पुलिस पर टिप्पणी करते हुए कह रहा था – “जितनी तुम्हारी सैलरी नहीं है, उतने रुपए तो हम वकील को दे देते हैं।” यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रील वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की सामग्री न केवल कानून व्यवस्था बिगाड़ सकती है, बल्कि पुलिस की छवि को भी नुकसान पहुँचाती है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी मयूर मकवाना को एमजी रोड से लेकर गर्ल्स स्कूल तक जुलूस के रूप में घुमाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पुलिस का मानना है कि इस कदम से समाज को संदेश जाएगा कि पुलिस की छवि धूमिल करने और भ्रामक प्रचार फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खुद को हीरो दिखाने की कोशिश कर रहा था
एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा ने बताया कि मयूर मकवाना ने इंस्टाग्राम पर यह रील डालकर खुद को हीरो दिखाने की कोशिश की। लेकिन दरअसल यह रील पुलिस और प्रशासन के खिलाफ लोगों में गलत धारणा फैलाने वाली थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी प्रचार, भड़काऊ बयानबाजी या संस्थाओं की छवि खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले से सबक लेकर अन्य लोगों को भी सोशल मीडिया पर सोच-समझकर पोस्ट करने की सलाह दी जा रही है।
घटना के बाद एसपी उज्जैन प्रदीप शर्मा ने मीडिया को बयान दिया। वायरल तस्वीर में वह पुलिस वर्दी में नज़र आ रहे हैं और उन्होंने साफ कहा कि – “एक रील पुलिस की छवि खराब करने के लिए डाली गई थी। नागदा पुलिस ने कानून व्यवस्था भंग करने और पुलिस के खिलाफ भ्रामक प्रचार के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है।”