आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
देश की बड़ी खबरें:
-
गुजरात बॉर्डर पर बड़ी साजिश नाकाम!
BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर,
एक जासूस भी गिरफ्तार! भारत ने आतंकवाद पर वैश्विक एक्शन मोड में भेजा डेलीगेशन – 5 देशों में कूटनीतिक मिशन शुरू!
-
मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड!
2009 के बाद पहली बार 8 दिन पहले पहुंचा केरल,
समुद्री तटीय इलाकों में रेड अलर्ट – 27 मई तक मछली पकड़ने पर रोक!
-
तिरुपति मंदिर में नमाज पढ़ने की घटना से हड़कंप!
CCTV में कैद मुस्लिम युवक, वायरल वीडियो से बवाल –
धार्मिक सहिष्णुता या साजिश?
-
भारत में ही बनेगा iPhone!
एपल ने अमेरिका की चेतावनी को दरकिनार किया,
भारत को चुना मुनाफे का हब – Make in India को मिला नया बूस्ट!
-
टेस्ट क्रिकेट में नई पीढ़ी की शुरुआत!
शुभमन गिल बने कप्तान, पंत उप-कप्तान,
कोहली-रोहित युग को गिल-पंत युग ने दी विदाई – इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित!
-
अभिनेता मुकुल देव का निधन!
54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,
टीवी और बॉलीवुड में शोक की लहर – 2022 में किया था आखिरी काम!
-
IPL 2025 में प्लेऑफ की तस्वीर साफ!
SRH ने RCB की टॉप-2 की उम्मीदों को तोड़ा,
अब LSG से जीत ही आखिरी उम्मीद!
गर्मियों में आंखों का रखें खास ख्याल!
तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं बढ़ा रहीं जलन और संक्रमण –
नेत्र चिकित्सकों की चेतावनी!
मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें:
-
लहार को मिला औद्योगिक केंद्र का तोहफा!
117 करोड़ की लागत से 50 विकास कार्यों का भूमिपूजन,
सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान – आलमपुर कॉलेज अब लोकमाता अहिल्याबाई के नाम से जाना जाएगा!
-
सरकारी कर्मचारियों को अब मिलेगा प्राइवेट अस्पतालों में रियायती इलाज!
MP सरकार का बड़ा फैसला – 50 से ज्यादा अस्पताल सूचीबद्ध!
-
जावरा में तिलक विवाद से बवाल!
मुस्लिम युवक ने हिंदू नेता को मारा थप्पड़,
सर्व हिंदू समाज का उग्र प्रदर्शन आज – माहौल तनावपूर्ण!
-
इंदौर में ‘प्रेमजाल’ बना ब्लैकमेलिंग का हथियार!
61 साल के बुजुर्ग से महिला ने वसूले 24 लाख,
अश्लील वीडियो बना था ब्लैकमेल का हथियार!
-
नौतपा में गर्मी नहीं, बरसात की धमक!
MP में बादल, आंधी और बारिश का कहर –
मौसम विभाग का 7 दिन का अलर्ट जारी!
उज्जैन की बड़ी खबरें:
-
महाकाल का दिव्य श्रृंगार – सुबह 4 बजे पट खुले!
वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन,
महाकाल को चढ़ी भस्म, पंचामृत और रजत मुकुट – भक्तों में श्रद्धा का ज्वार!
-
खरसौदकलां पंचायत में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!
पानी-सड़क की समस्या पर पंचायत में हंगामा,
कुर्सी-टेबल फेंककर जताया विरोध – प्रशासन पर उठे सवाल!
-
ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में बच्चों का जोश!
उज्जैन में 2787 बच्चों ने लिया भाग,
SP ने बांटे प्रमाण-पत्र – अब 5 जून तक बढ़ाया गया शिविर!
-
महाकाल सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत!
गोयला–बुजुर्ग गांव में साइकिल समेत मिला शव,
पुलिस ने शुरू की जांच – हत्या या हादसा?
-
शिप्रा परिक्रमा और गंगा दशहरा उत्सव की तैयारी!
4-5 जून को होगा आयोजन,
कलेक्टर की बैठक में लिए गए बड़े निर्णय – उज्जैन फिर होगा आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत!
-
उज्जैन के बड़नगर में दिल दहला देने वाली घटना!
कुत्ता उठा ले गया मासूम को,
बचाने आए पिता को भी किया लहूलुहान – इलाके में दहशत का माहौल!
-
आर्मी की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या!
सुसाइड नोट में लिखा – “भूल मत जाना, याद रखना”,
मोबाइल पर था “बाय-बाय” स्टेटस – मनोवैज्ञानिक मदद की फिर जरूरत महसूस!