- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
Ujjain: महाकाल लोक और तपोभूमि में खुलेंगे 2 नए थाने, 150 नए पुलिस पदों को मिली मंजूरी …
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन, जो हर साल लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत करता है, अब एक नए इतिहास की ओर बढ़ रहा है। सिंहस्थ-2028 के आयोजन की तैयारियों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से जुटी हुई है। आज, 2025 की पहली कैबिनेट बैठक में उज्जैन से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए, जो शहर के विकास और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
बता दें, उज्जैन में महाकाल लोक और तपोभूमि में दो नए थाने खोले जाएंगे! यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है, ताकि सिंहस्थ-2028 का आयोजन शांति और व्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।
आज कैबिनेट में सरकार ने उज्जैन में महाकाल लोक और तपोभूमि में दो नए थाने खोले जाने को लेकर हरी झंडी दे दी है, जिसमें 150 नए पुलिस पदों को मंजूरी दी गई है। इन पदों में इंस्पेक्टर के 2, उपनिरीक्षक के 16, सहायक उपनिरीक्षक के 20, हेड कांस्टेबल के 26, कांस्टेबल के 80, प्रधान आरक्षक चालक के 2, और आरक्षक चालक के 4 पद शामिल हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में साल 2025 की अपनी पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह विजन और मध्य प्रदेश सरकार की इस पहल से उज्जैन की सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।