- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन: महाकाल लोक में मारपीट, 18 वर्षीय युवक पर तीन युवकों ने बेरहमी से किया हमला; CCTV फुटेज आया सामने
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के महाकाल लोक क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है । श्री रुद्राक्ष भक्ति भंडार में काम करने वाले 18 वर्षीय गणेश माली पर तीन युवकों ने बेरहमी से हमला किया। शनिवार दोपहर हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक गणेश को जबरदस्ती ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। मामला गंभीर होते ही महाकाल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ हमला?
दुकान की संचालक ताराबाई माली ने बताया कि चंदन, अजय और भावेश नाम के तीन युवक दुकान पर आए और गणेश को बहाने से बाहर बुलाया। इसके बाद पीछे के कमरे में ले जाकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल गणेश को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।