- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
Unlock-2 Guideline :मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
मध्यप्रदेश सरकार ने अनलॉक की नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इसमें शॉपिंग मॉल के साथ जिम, रेस्टोरेंट, क्लब, फिटनेस सेंटर और खेल स्टेडियम को भी खोलने की इजाजत दे दी है।मॉल सहित सभी प्रकार की दुकानें, प्रतिष्ठान और निजी दफ्तर पूरी क्षमता के साथ सुबह नौ बजे से रात 8 बजे तक खुल सकेंगी। रेस्टोरेंट, जिम, फिटनेस सेंटर, क्लब को 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
सरकारी दफ्तरों में 100% स्टाफ बुलाया जा सकेगा। स्वीमिंग पुल और सिनेमा घर अभी बंद ही रहेंगे। स्कूलों में केवल ऑनलाइन क्लास चलेगी। कोचिंग भी बंद ही रहेंगे। शादी में दोनों पक्षों के कुल 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
राज्य सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद जिला क्राइसिस कमेटियां अपने अनुसार छूट को लेकर आदेश जारी करेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में बुधवार से जिलेवार भी गाइड लाइन जारी होगी। यह गाइड लाइन 30 जून तक के लिए है। उसके बाद रिव्यू कर नए सिरे से 1 जुलाई की स्थिति में नई गाइड लाइन जारी की जाएगी।
ऐसे रहेगी नई छूट :
सभी दुकानें, प्रतिष्ठान और निजी दफ्तर : सुबह नौ से रात 8 बजे तक
शॉपिंग मॉल : सुबह नौ से रात 8 बजे तक
जिम और फिटनेस सेंटर : सुबह 6 से रात 8 बजे तक
मंदिर-मस्जिद खुलेंगे : एक समय में 6 अधिक से लोग नहीं जा सकेंगे
रेस्टाेरेंट और क्लब : 50% क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुल सकेंगे
होटल और लॉज : पूरी क्षमता के साथ सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे
सरकारी दफ्तर : 100% स्टाफ बुलाया जा सकेगा।
खेल स्टेडियम : बगैर दर्शकों के खेलकूद गतिविधि हो सकेगी।
पूरे प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। जनता कर्फ्यू प्रत्येक रविवार को पूर्ववत रहेगा जो प्रत्येक शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा।
राज्य सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन के बाद जिला क्राइसिस कमेटियां अपने अनुसार छूट को लेकर आदेश जारी करेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश में बुधवार से जिलेवार भी गाइड लाइन जारी होगी। यह गाइड लाइन 30 जून तक के लिए है।