- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती सम्पन्न: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधि-विधान से हुआ पूजन, राजा स्वरूप में बाबा महाकाल दिए दर्शन!
- उज्जैन में मानवता की मिसाल, शिप्रा आरती के दौरान बिछड़ी बुजुर्ग महिला को उज्जैन पुलिस ने 6 घंटे में ढूंढ निकाला!
धार से दमोह तक वसंत पंचमी की धूम: धार की भोजशाला में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, रथ पर सवार वाग्देवी ने दिए दर्शन; दमोह के जागेश्वरनाथ धाम में भी लगा भक्तों का तांता
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
वसंत पंचमी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो खासतौर पर देवी सरस्वती की पूजा और बसंत ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के महत्व को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। देशभर में वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं, जहां श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा से देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं।
इसी कड़ी में आपको बता दें, मध्यप्रदेश में भी वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा और कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जैसे मध्यप्रदेश के धार जिले में वसंत पंचमी के अवसर पर धार की भोजशाला में वाग्देवी की पूजा और यज्ञ का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। सोमवार सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो चुका है, जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी जा रही हैं। भोजशाला और पूरे परिसर को भगवा पताकाओं से सजाया गया है, जो धार्मिक उल्लास को और भी बढ़ा रहे हैं।
इस धार्मिक दिन की शुरुआत विशेष शोभायात्रा से हुई, जिसमें वाग्देवी के तैलचित्र से सुसज्जित रथ पर विराजमान मां वाग्देवी के दर्शन श्रद्धालुओं को मिले। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मुख्य धार्मिक स्थलों तक पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग की 20 हाईराइज बिल्डिंग्स पर पुलिस जवान तैनात रहे। यात्रा के बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तम स्वामीजी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
धार में भोजशाला के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और 700 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। शहर के 34 चिह्नित स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा है और 10 बाइकों पर पुलिस टीम नगर के अंदर, जबकि 4 मोबाइल पुलिस वाहन बाहर की गश्त कर रहे हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था वसंत पंचमी की पूजा की महत्ता को देखते हुए सुनिश्चित की गई है।
वहीं, दमोह के बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। भीड़ की वजह से दर्शन के लिए गेट खोले जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु आराम से पूजा कर सकें। हालांकि, धक्का-मुक्की के कारण 5 महिलाओं को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिलाओं की हालत अब सामान्य है, और उन्हें जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद है। उज्जैन के सिंहपुरी स्थित सरस्वती माता मंदिर में आज वसंत पंचमी के अवसर पर स्याही-पेन चढ़ाए गए।