- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
VVIP भी नहीं छू पाएंगे इस शिवलिंग को, ऐसी होगी नई व्यवस्था
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एसएस रावत ने बताया कि महाकाल मंदिर के शिवलिंग के क्षरण जैसी कोई स्थिति नहीं है, लेकिन शिवलिंग का क्षरण नहीं हो इस बात का ध्यान रखकर पंचामृत अभिषेक को लेकर पूर्व में कुछ निर्णय लिए गए थे। इनका नियमित पालन करने का फैसला मंदिर के पुजारियों, पुरोहित और इनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक में लिया गया। प्रशासक कक्ष में हुई बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं एवं उसके विकास संबध में विस्तृत चर्चा की।
परंपराओं का ध्यान रखने का आश्वासन
बैठक में निर्णय लिया गया कि शिवलिंग का क्षरण न हो इसके लिए दर्शनार्थियो की ओर से अभिषेक के दौरान चढ़ाए जाने वाले पंचामृत को शिवलिंग पर हाथ से मला नहीं जाएगा। अभिषेक में श्रद्धालु मात्र सवा लीटर दूध का ही इस्तेमाल ही करेंगे। दही,घी और शहद का उपयोग की सीमित मात्रा में किया जाए। पुजारियों ने इन निर्णय का पालन करने का आश्वासन मंदिर समिति को दिया है।
पुजारियों से कहा- आचरण अच्छा हो
मंदिर प्रशासक रावत ने पुजारियों से कहा कि मंदिर की प्रतिष्ठा एवं उसके विकास में हम सबकी भागीदारी होना आवश्यक है। पुजारी एवं पुरोहित आचरण और मंदिर के नियम-कोड का कड़ाई से पालन करें। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के दौरान गर्भ गृह में लगभग आधे घंटे अभिषेक कराने पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान अभिषेक कराने वाले श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ेगा बैठक में पुजारी प्रदीप गुरु, संजय पुजारी, दिनेश पुजारी आदि ने सुझाव दिए। बैठक में सहायक प्रशासक सतीश व्यास, प्रीति चौहान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़ एवं एस.पी दीक्षित, पुजारी राजेश शर्मा, बाला गुरु थे।