- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
हिन्दू मुस्लिम एकता पर शहर में बन रही फिल्म बजरंगअली
उज्जैन :- उज्जैन शहर गंगा-जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से भी यहां हर धर्म समान रूप से देखा जाता है ऐसे में शहर में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर मुंबई के कलाकार बजरंगअली फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। मुंबई सहित उज्जैन शहर के कलाकार इस फिल्म में अभिनय कर रहे हंै फिल्म का उद्देश्य समाज की समरसता को बनाये रखना और हर धर्म का सामान रूप से सम्मान करना है साथ ही हिन्दू-मुस्लिम एकता का परिचय इस फिल्म के माध्यम से दिया जाना है। शहर के कई भागों में फिल्माई जाने वाली यह फिल्म करीब 20 दिनों तक शहर में शूट की जाएगी।
फिल्म के कलाकार जयवीर शर्मा ने बताया कि बजरंग और अली पर आधारित इस फिल्म में हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगों में आपसी सामंजस्य सहित एक-दूसरे की मदद करने और एक-दूसरे के धर्म के प्रति आदर-भावना सहित एकता का परिचय दिया गया है। फिल्म में सचिन पारीक मुंबई और जयवीर शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म में सभी को देश में समान रूप से रहने के अधिकार सहित उनके व्यक्तित्व को सुधारने, एकता को बढ़ावा देने की बात दर्शाई गई है। कलाकार जयवीर शर्मा ने कहा कि देश में आजकल जो अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं, उन्हें इस फिल्म माध्यम से देश की एकता-अखंडता का परिचय दिया है। यही वो देश है जहां सभी को समान रूप से रहने और आजादी से अपनी बात रखने की आजादी है।
फिल्म दो युवकों पर केन्द्रित है जो हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के है और दोनों की गहरी मित्रता है। हर हाल में दोनों अपने धर्म और दोस्ती सहित अपना कर्तव्य निभाते हैं, वहीं समाज में मौजूद फिजा बिगाडऩे वाले लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की सीख देते हैं जिसके फलस्वरूप आपस में धर्म के लिए लडऩे वाले लोग एक-दूसरे के साथ भाईचारे से रहते हैं। फिल्म की हीरोइन मुंबई की रिद्धि हैं। शूटिंग के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पटनी बाजार में कई सीन फिल्माए गए।