- उज्जैन में उत्सव जैसा माहौल: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पूजा-अनुष्ठान, समर्थकों ने शहर को होर्डिंग से सजाया
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन से सजा राजा स्वरूप, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
उज्जैन में भक्तिभाव की लहर: चिराग पासवान ने परिवार संग किया महाकाल दर्शन, शिव भक्ति में दिखे लीन; बोले – “महाकाल की कृपा से जीवन में नए मार्ग खुले”
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म आरती में शामिल होना, किसी भी भक्त के लिए एक दिव्य अनुभव होता है। इसी भक्ति की लहर में बहते हुए, बुधवार तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने परिवार संग बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और भस्म आरती में भाग लिया।
श्रद्धालुओं से खचाखच भरे नंदी हॉल में, जैसे ही भस्म आरती शुरू हुई, माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। भस्म आरती के दौरान चिराग पासवान भावविभोर होकर भगवान शिव का जाप करते रहे। उन्होंने पूरे विधि-विधान से महाकाल की आराधना की और इस अनुपम दर्शन को अपनी ज़िंदगी का सबसे सौभाग्यशाली क्षण बताया।
आरती के उपरांत चिराग पासवान ने भगवान महाकाल की देहरी पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने विधिपूर्वक उन्हें तिलक लगाया, हार-फूल अर्पित किए और पूजा संपन्न कराई। महाकाल मंदिर समिति की ओर से उन्हें दुपट्टा अर्पित कर सम्मानित किया गया।
चिराग पासवान ने इस अवसर पर कहा, “आज भस्म आरती में शामिल होकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। एक समय ऐसा भी था जब मुझसे सब कुछ छिन गया था, लेकिन महाकाल की कृपा से जीवन में नए मार्ग प्रशस्त हुए।”
उन्होंने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि “हर भक्त को जीवन में एक बार भस्म आरती में शामिल अवश्य होना चाहिए। यह एक ऐसा आध्यात्मिक अनुभव है जो आत्मा तक शुद्ध कर देता है।”