- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- उज्जैन में गरजी करणी सेना: हरदा लाठीचार्ज के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, तीन मांगों के साथ सरकार को दी चेतावनी!
- उज्जैन में NCB इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को CBI ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप; CBI कर रही पूछताछ!
- Bhakti aur Sanskriti का संगम: उज्जैन में 39 दिन तक अतिथि निवास कलाकारों के लिए आरक्षित, श्रद्धालु होटल की ओर कर रहे रुख!
- महाकाल की सवारी से पहले पुलिस का रिहर्सल, 21 जुलाई को निकलेगी बाबा महाकाल की दूसरी सवारी; हेलिपैड पर हुआ पुलिस का ग्राउंड रिहर्सल
अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव की तैयारी:27 से 29 दिसंबर तक देश-विदेश के जल विशेषज्ञ आएंगे

अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव की जिम्मेदारियों व अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की। इस दौरान महोत्सव को लेकर संपूर्ण जानकारी विभाष उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर से महाकालेश्वर मंदिर में चतुर्वेद परायण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। 20 दिसंबर से कला संगम गतिविधि स्वामी नारायण आश्रम में होगी। इसमें देश-प्रदेश से प्रमुख चित्रकारों द्वारा जल तत्व पर चित्रांकन तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
जल महोत्सव में हस्तशिल्प मेले का आयोजन 24 से 29 दिसंबर तक मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास किया जाएगा। 26 दिसंबर को जलागम कलश यात्रा का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न संगठनों द्वारा भागीदारी करते हुए प्रदेश के 313 ब्लॉक की नदियों का जल लेकर प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे।
जल महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 27 से 29 दिसंबर तक उज्जैन-इंदौर फोरलेन स्थित मालगुडीडेज वेडिंग डेस्टिनेशन एंड रिसोर्ट में होगा। इसमें देश-विदेश से जल विशेषज्ञ भाग लेंगे। तैयारियों से जुड़ी बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पंच महाभूत में जल तत्व के इस महोत्सव में सभी कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से लगे।
इसके माध्यम से विश्व को ग्लोबल वार्मिंग कम करने के लिए सनातन पद्धति की जानकारी प्राप्त होगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने महोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिए।