- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
आदेश जारी:अब गणेश चतुर्थी पर नहीं होगा वैक्सीनेशन अभियान, 31 की बजाए 7 सितंबर तय
- स्वास्थ्य विभाग की मिशन संचालक ने जारी किया संशोधित आदेश
- गणेश चतुर्थी पर बड़ी संख्या में लोग व्रत रखने के साथ ही घर में पूजन-अनुष्ठान आदि का कार्य करते हैं
कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान 31 अक्टूबर की बजाए 7 सितंबर को होगा। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को संशोधित आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक प्रियंका दास द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया है कि कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 प्लस के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व होने के कारण स्थानीय अवकाश रहेगा।
इसे देखते हुए 31 अगस्त होने वाला महाअभियान 7 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाए। गणेश चतुर्थी के दिन कोविड वैक्सीन महाअभियान रखे जाने का राज्य कर्मचारी संघ की स्वास्थ्य समिति की ओर से विरोध किया गया था। उज्जैन से उठे विरोध के स्वर भोपाल तक पहुंचे और अंतत: टीकाकरण महाअभियान के लिए संशोधित आदेश जारी किया गया। राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहर गिरि, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष एमआर मंसूरी, सचिव नवीन पांडे ने बताया कि 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी होने के कारण महाअभियान को आगे बढ़ाए जाने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग की मिशन संचालक ने संशोधित आदेश जारी कर 7 सितंबर को वैक्सीन महाअभियान रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। गणेश चतुर्थी पर बड़ी संख्या में लोग व्रत रखने के साथ ही घर में पूजन-अनुष्ठान आदि का कार्य करते हैं।