- 64 साल बाद संयोग: होली और जुमे की नमाज एक साथ, उज्जैन में हाई अलर्ट; पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
- 15 मार्च से बदलेगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, गर्मी के आगमन पर ठंडे जल से होगा स्नान; आरतियों के समय में होगा परिवर्तन
- महाकाल के आंगन में सबसे पहले मनेगी होली, 13 मार्च को सांध्य आरती बाद होगा होलिका पूजन; 14 मार्च को भस्म आरती में भगवान को अर्पित होगा हर्बल गुलाल
- भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और रजत मुकुट से हुआ बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, भस्म अर्पण के बाद भक्तों ने किए साक्षात दर्शन
- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
उज्जैन:जहरीली झिंझर पीने से एक मजदूर की आंखों की रोशनी चली गई

उज्जैन। 14 अक्टूबर को जहां जहरीली झिंझर पीने से 12 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई तो एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई। खास बात यह कि जिला अस्पताल में मजदूर का उपचार तो किया गया लेकिन आंखों का उपचार नहीं हो पाया। दीपक पिता बंशीलाल ज्ञानी छत्री चौक सराय में ही सोता है। उसने भी 14 अक्टूबर को पप्पी लंगड़ा से तीन पोटली झिंझर खरीदकर पी थी। दीपक ने बताया कि वह झिंझर पीने के बाद मजदूरी करने चला गया।
शाम को हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं तो वापस छत्री चौक में आकर सो गया। इस दौरान खून की उल्टियां भी हुई, रात में कोतवाली थाने की प्रधान आरक्षक रानी कौशिक आई मुझे नींद से जगाकर पूछा झिंझर तो नहीं पी। मैंने इंकार कर दिया तो वह चली गई। अगले दिन सुबह आंखों से दिखना बंद हो गया था भाई जितेन्द्र के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया लेकिन आंखों के लिये कोई दवा नहीं दी। तबियत तो ठीक हो गई लेकिन आंखों की रोशनी चली गई। दीपक ज्ञानी छत्री चौक पर बैठकर रो रहा था। यहां मौजूद मजदूरों ने कहा कि सरकार की तरफ से मदद नहीं मिली तो हम चंदा करके दीपक की आंखों का उपचार कराएंगे।