पांच लोगों को मल्टी में फ्लैट दिलाने का झांसा देने वाली धोखेबाज महिला को पुलिस ने पकड़ा

उज्जैन। मल्टी में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर पांच लोगों को ठगने वाली महिला को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। कल ही पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि तस्लीम पति ईज्जत नूर नामक महिला के खिलाफ दुर्गा बैरागी ने मल्टी में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर पौन दो लाख रुपए ठगने का केस दर्ज कराया था। उसने एफआईआर में चार अन्य लोगों को ठगने की जानकारी दी थी। इनमें रजिया मोहसीन से 60 हजार, जसोदा से 1.75 हजार, मधू से एक लाख, आनंदीबाई से 20 हजार, किरण से 30 हजार रुपए ठगना शामिल था। दुर्गा बैरागी ने दोनों के बीच करार का शपथ पत्र भी दिया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment