- महाकाल मंदिर में फिर आकार लेगा 1000 साल पुराना टेंपल: खुदाई में मिले थे परमारकालीन अवशेष, 37 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा
- उज्जैन कलेक्टर ने जीवनखेड़ी को सिंहस्थ क्षेत्र अधिसूचित किया
- भस्म आरती दर्शन शुक्रवार: चंदन, भांग, चेरी और बिल्ब पत्र अर्पित कर भगवान गणेश के रूप में श्रृंगार
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को उज्जैन आएंगे, भक्त निवास और अन्नक्षेत्र का लोकार्पण करेंगे
- भस्म आरती दर्शन: भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का गणेश रूपी दिव्य श्रृंगार
भगवान महाकाल की आरतियों का समय होली से बदलेगा….
भगवान के शीतल जल से स्नान का क्रम प्रारंभ होगा…
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। महाकाल मंदिर में होली से ही प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। इसी दिन से भगवान महाकाल को शीतल जल से स्नान कराया जाएगा। यह क्रम आश्विन पूर्णिमा तक रहेगा।
महाकाल मंदिर में वर्ष में दो बार भगवान महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में परिवर्तन होता है। इस बार होलिका दहन 6 मार्च को होगा। परंपरा अनुसार मंदिर में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में परिवर्तन होता है। इसी दिन से भगवान महाकाल को शीतल जल से स्नान कराने का दौर भी शुरू हो जाएगा। भगवान की आरतियों के समय में आधा घंटा समय का परिवर्तन होता है। भगवान की दिनचर्या में परिवर्तन हो जाता है।
महाकाल के आंगन में होलिका दहन
महाकाल मंदिर में होली का पर्व सबसे पहले मनाया जाता है। इस बार होलिका का दहन 6 मार्च को होगा। मंदिर परिसर में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने संध्या आरती के पश्चात होलिका का दहन किया जाएगा।
यह होगा बाबा महाकाल की आरतियों का समय
- प्रथम भस्म आरती – प्रात: 4 से 6 बजे तक
- द्वितीय दद्योदक आरती – प्रात 7 से 7: 45 बजे तक
- तृतीय भोग आरती – प्रात: 10 से 10: 45 बजे तक
- चतुर्थ संध्याकालीन पूजन – सांय 5 से 5: 45 बजे तक
- पंचम संध्या आरती – सांय 7 से 7: 45 बजे तक
- शयन आरती – रात्रि 10: 30 से 11 बजे तक