- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- महाकाल की नगरी में गूंजा 'जय हिंद', उज्जैन में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा; सेना के सम्मान में हुआ शक्ति प्रदर्शन!
- 25 मई से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, शुरू होगा नौतपा: 9 दिनों तक तपेगी धरती, फिर होगी झमाझम बारिश!
- मध्यप्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी लागू होते ही नेताओं के दफ्तरों में लगी भीड़, उज्जैन सांसद ने लगवाया ‘नो ट्रांसफर रिक्वेस्ट’ बोर्ड!
- धार्मिक श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत नौका विहार उत्सव का इस्कॉन मंदिर में हुआ शुभारंभ, भगवान राधा-कृष्ण कर रहे हैं चंदन से शीतल नौका विहार; सात दिन तक चलेगा अलौकिक उत्सव
वज्र की सुरक्षा में पकड़े गए आवारा मवेशी

आवारा मवेशियों की समस्या से परेशान शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम मंगलवार सुबह से एक्शन में आ गया। निगम ने पुलिस और प्रशासन का साथ पाकर आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान सुबह ९.३० बजे से शुरू किया। वाहनों में सवार होकर निकले निगम अधिकारी एवं कर्मचारी ने पहले देवास रोड से आवारा मवेशियों को पकड़ा। खास बात यह रही कि निगम कर्मचारियों से अभियान के दौरान होने वाली मारपीट को रोकने के लिए वज्र वाहन भी पूरे समय साथ रहा। वज्र वाहन के साये में निगम कर्मचारी आवारा मवेशियों की धरपकड़ करते रहे।
शहर में दिन-ब-दिन आवारा मवेशियों की समस्या विकराल होती जा रही थी। सड़कों पर आवारा मवेशी कई लोगों को अस्पताल भी पहुंचा दिया। निगम अधिकारी कर्मचारियों के साथ कंट्रोल रूप पहुंचे। यहां से देवास रोड पहुंचकर आवारा मवेशियों को पकड़ा। इसके बाद टीम ने कोठी रोड से होते हुए उद्यन मार्ग का रुख किया। यहां पहले से निगम के कुछ कर्मचारी आवारा मवेशियों को पकड़कर खड़े थे। वाहनों के आते ही इन्हें वाहनों में चढ़ाया गया। इसके बाद टीम यहां से सेठीनगर होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। इस दौरान निगम के वाहनों के पीछे वज्र वाहन साये की तरह साथ रहा।
कंट्रोल रूम पर अदला-बदली
मवेशियों को लेकर वाहन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां मवेशियों को लोडिंग वाहन में चढ़ाया गया। यहां पर हो रही कार्रवाई देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ पशुपालक भी कंट्रोल रूम पहुंच गए लेकिन पुलिस को देख कोई सामने नहीं आया और सिर्फ कार्रवाई देखते रहे।
पहली बार निकला वज्र
निगम की ओर से पहले कई बार आवारा मवेशियों को पकडऩे का अभियान शुरू किया गया। कई मर्तबा पशुपालक पशुओं को छुड़ा ले जाते और निगम कर्मचारियों से मारपीट भी करते थे। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पहली बार व्रज वाहन इस अभियान में सड़क पर उतरा। कार्रवाई के दौरान पूरे समय वज्र निगम की गाडिय़ों के पीछे उन्हें सुरक्षा देता हुआ चलता रहा।