- धार्मिक नियमों की उड़ाई धज्जियाँ! महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा चूक: युवक ने बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश किया, शिवलिंग को किया नमन...
- भस्म आरती: भांग, ड्राईफ्रूट, चंदन, आभूषण और फूल अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार!
- उज्जैन में राहगीरी उत्सव ने सबको जोड़ा, योग से लेकर नृत्य तक, हर किसी ने किया दिल से योगदान!
- भस्म आरती: महाकाल की नगरी में गूंजी जयघोष, कृष्ण पंचमी पर श्री कृष्ण स्वरूप में किया गया भगवान का दिव्य दर्शन
- उज्जैन में बैंक अफसर के घर छापा: EOW ने बरामद की 5 करोड़ की संपत्ति, 8 लाख कैश और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले!
सोमवार भस्म आरती दर्शन:भांग चन्दन ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को होने वाली भस्म आरती के दौरान तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध,दही,घी,शक़्कर फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन अभिषेक किया गया। भांग चन्दन ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया।
भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर चंद्र स्वरूप चन्दन का श्रृंगार किया गया, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने। मोगरे और गुलाब के पुष्प अर्पित किये भगवान महाकाल को।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।