- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
अगले वर्ष से सेमेस्टर सिस्टम बंद, वार्षिक पद्धति से होंगी परीक्षाएं
शहर में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही राजनीति में उबाल आ गया है। इससे विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। साथ ही प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में अगले सत्र से सेमेस्टर सिस्टम भी बंद होगा और वार्षिक पद्धति से परीक्षाएं होंगी। छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे या अप्रत्यक्ष प्रणाली से इस पर आपसी सहमति से फैसला होगा। उच्च शिक्षामंत्री जयभान सिंह पवैया ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद यह घोषणा की। सेमेस्टर सिस्टम से विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सेमेस्टर सिस्टम के चलते विक्रम विवि और कॉलेजों में वर्षभर परीक्षा, मूल्यांकन एवं परीक्षा परिणाम का कार्य ही चल रहा है।
सेमेस्टर सिस्टम समाप्त होने से इन व्यवस्थाओं में सुधार होगा। कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लग सकेंगी। विवि में समय पर परीक्षा नहीं होने, परिणाम घोषित होने में देरी तथा परिणाम बिगडऩे के कई मामले सामने आए हैं लेकिन अब विवि वार्षिक पद्धति से परीक्षा होने से अब इसमें सुधार आएगा। ज्ञात रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 35 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन किया। छात्रों ने रैली निकाली थी। टीटी नगर स्थित टीन शेड पहुंचते ही पुलिस बल ने छात्रों को रोक दिया। इस पर मौके पर पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री ने छात्रों से ज्ञापन लिया और अगले साल से सेमेस्टर सिस्टम बंद करने और छात्र संघ चुनाव कराने की घोषणा कर दी।