- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
अच्छी आदतों का पॉजिटिव असर: मलेरिया के 8, डेंगू का 1 केस, सर्दी खांसी-बुखार में 32% तक कमी; सालभर में आया ऐसा बदलाव
मास्क लगाने, बार-बार हाथ व खाद्य पदार्थों को धोने के साथ ही सेहत के प्रति सतर्क रहने की सीख दे गया कोरोना काल कई चुनौतियां लेकर आया कोरोना लोगों को सेहत के प्रति अलर्ट करते हुए कई अच्छी आदतों की सीख भी दे गया। इसका नतीजा यह हुआ कि जिले में बीमारियां कम होने लगी हैं। 2020 में जिले में मलेरिया के केवल 8 और डेंगू का एक ही केस मिला। सर्दी-खांसी, बुखार सहित अन्य बीमारियों में भी 32 फीसदी की कमी आई है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में 2019 में इन बीमारियों के 357027 रोगी पहुंचे थे, जिनकी संख्या 2020 में घटकर 239867 रह गई। यानी 117160 रोगी कम हुए।
करीब एक साल के इस कोरोना काल में लोगों ने गर्मी-बारिश व ठंड तीनों मौसम देखे हैं। अमूमन मौसम बदलने के साथ ही लोगों में मलेरिया, डेंगू, सर्दी, खांसी, बुखार व उल्टी-दस्त तथा हैजा जैसी बीमारियां फैलने का अंदेशा रहता है। कहते हैं मास्क पहनना, एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना, हाथ धोना, खाद्य पदार्थों काे धोकर व अच्छे से पकाकर खाना, व्यायाम-योगा, बाहर की खाद्य वस्तुओं को नजर अंदाज करने के साथ ही बेवजह बाहर नहीं घूमने जैसी आदतों की वजह से बीमारियों का ग्राफ और भी नीचे जा सकता है।
किस वर्ष कितने मरीज
