- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
अजब-गजब मौसम, कहीं बौछार तो कुछ क्षेत्रों में खिली हुई धूप…
हवा का रुख बदलने से ठंड से मिली कुछ राहत
उज्जैन।बीते दो दिनों से मौसम भी अजब-गजब बना हुआ है। शुक्रवार को केवल आधे शहर में घने कोहरे की स्थिति के बाद शनिवार को मौसम का फिर से दूसरा रंग सामने आया है। सुबह करीब 10बजे आसमान के कुछ हिस्सें में घने बादल छाए और तेज बौछारें पडऩे लगी। वहीं शहर के कई क्षेत्रों में खिली हुई धूप निकली हुई थी।
एक बार फिर अलग-अलग स्थानों पर चार वेदर सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। इनके प्रभाव से हवाओं का रुख भी बदल गया है। नतीजतन रात का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक हो गया हैं। वातावरण में नमी बढऩे के कारण बारिश होने की संभावना है। नमी बढऩे के कारण फिलहाल रात का तापमान बढऩे से ठंड से कुछ राहत मिल गई है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में बौछारें पडऩे के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही शुक्र वार के अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। शुक्रवार-शनिवार की रात को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 6.1 अधिक रहा। इधर शनिवार को सुबह आसमान साफ था,लेकिन १० बजे के बाद वातावरण एकाएक बदला और बादलों ने डेरा डाल दिया।