- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अति वृष्टि के कारण खराब हुई सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता से ठीक करें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की सड़कों के रखरखाव की कार्य-योजना बनायें। अतिवृष्टि के कारण खराब हुई सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता से ठीक करें। ये निर्देश गुरूवार को मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में आयोजित लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिये हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली सड़कों की जिम्मेदारी नगर निगमों की रहेगी। प्रदेश की जिन सड़कों पर खनिज के परिवहन से ज्यादा यातायात का दबाव है उन पर केवल भारी व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स लेने की योजना बनाई जाये। पूरे प्रदेश में शासकीय भवनों की स्थिति का सर्वे करवाया जाये। भवन निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। विभागीय अभियंताओं के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दें।