- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
अध्ययनशाला की शुक्रवार को होने वाली परीक्षा स्थगित:विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर लिया निर्णय
प्रदेश में विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल अब अनिश्चितकालीन कार्य बंद के दौर पर पहुंच गई है। प्रदेश के कुछ विश्वविद्यालयों ने आगामी वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी है। वही विक्रम विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ और कर्मचारी संघ ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते कुलपति को आगामी परीक्षाएं स्थगित करने का पत्र दिया है। हालांकि विश्वविद्यालय की दो अध्ययनशालाओं में विभागाध्यक्ष ने सीबीसीएस के तहत होने वाली शुक्रवार की परीक्षाएं स्थगित कर दी है।
प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी मांग को लेकर 15 मई से क्रमबद्ध हड़ताल कर रहे है। इधर 2 जून शुक्रवार से क्रमबद्ध हड़ताल ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का क्रम शुरू हो गया है। गुरुवार को विक्रम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, और कर्मचारिय संघ के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे को लिखित में पत्र देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते अध्ययनशाला और कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग रखी है। शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. कानिया मेड़ा व तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने बताया कुलपति व कुलसचिव को अनिश्चितकालिन हड़ताल के संबंध में जानकारी देते हुए पत्र दिया है। प्रदेश स्तर पर चल रही हड़ताल के चलते अब 2 जून से पूरी तरह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। इस दौरान किसी भी तरह का कार्य कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक नहीं करेंगे। वैसेे हड़ताल के कारण विक्रम विश्वविद्यालय की राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र अध्ययनशाला में शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाली सीबीसीएस की परीक्षा स्थगित की गई है। हालांकि मामले को लेकर कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे ने कहा कि विभागाध्यक्ष द्वारा कैसे परीक्षा स्थगित की इसको लेकर हो जवाब मांगेंगे।
प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं स्थगित की-
विश्वविद्यालयों में 2 जून से शुरू हो रही अनिश्चितकालिन हड़ताल के चलते इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और भोपाल के विश्वविद्यालयों ने अपनी वार्षिक स्तर की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। कारण है कि शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्य ही नही हो पा रहा था। हालांकि अब विक्रम विश्वविद्यालय को भी आगामी परीक्षाओं को लेकर निर्णय लेना पड़ेगा।