- उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और CM ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार!
- टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से किया जलाभिषेक
- विक्रम विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 17 मार्च को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
- भोर में सजा महाकाल दरबार: रजत त्रिशूल और डमरू से सजा बाबा का दिव्य रूप, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अप्रैल में पहली बार कुल नए मरीज से ज्यादा डिस्चार्ज हुए, मंगलवार को 197 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे
संक्रमण और अव्यवस्थाओं की पीड़ा झेल रहे शहर के लिए मंगलवार का हेल्थ बुलेटिन थोड़ी सी राहत लेकर आया। इस दिन नए संक्रमितों की संख्या 188 रही। पूर अप्रैल में ये पहला मौका था, जब नए संक्रमितों के मुकाबले डिस्चार्ज होने वालों की संख्या ज्यादा थी। मंगलवार को 197 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। वहीं संदिग्ध मौतों को छोड़ दिया जाए, तो कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी शून्य ही रहा। हालांकि शहर के दोनों श्मशानों में दिनभर चिताएं जलती रहीं।
ये है 20 अप्रैल का हेल्थ बुलेटिन
- 188 नए संक्रमित
- 197 नए डिस्चार्ज
- 0 नई मौत
माधवनगर से हटाएंगे ओपीडी
माधवनगर अस्पताल में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या और ओपीडी में भारी भीड़ को देखते हुए अब बदलाव की तैयारी है। कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि दोनों तरह के मरीज एकसाथ होने से डॉक्टर्स को संभालने में परेशानी आती है। इसलिए अब ओपीडी को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।
भास्कर आह्वान; आओ जुट जाएं… जिंदगी बचाने के इस अभियान का हिस्सा बन जाएं
भास्कर नागरिकों, उद्यमियों, व्यापारियों से आग्रह करता है कि उज्जैन कोविड 19 सहायता कोष में राशि दान करें। इसका मरीजों की देखभाल, दवाई, संसाधन आदि में उपयोग होगा। मददगारों की सूची भास्कर 3 दिन तक प्रकाशित करेगा। ताकि सभी प्रेरित हो सकें।
ऐसे कर सकते हैं मदद
खाते का नाम- उज्जैन कोविड 19 सहायता कोष
खाता नंबर- 910810110018850
बैंक- बैंक ऑफ इंडिया, सेठीनगर शाखा आईएफएससी कोड- BKID0009108