- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
अब बिजली कनेक्शन भी किश्तों पर, 50 रूपये महीना रहेगी किश्त
उज्जैन | आमतौर पर बिजली कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को 1850 रुपए तक चुकाना पड़ते हैं लेकिन अब 50 रुपए प्रतिमाह की किस्त जमा कर बिजली कनेक्शन लिया जा सकता है। यह राशि 10 माह तक ली जाएगी। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू की गई सौभाग्य योजना के तहत बिजली कंपनी की टीम लोगों को घर बैठे कनेक्शन उपलब्ध करवा रही है। कंपनी के एसई एसके गुजराती ने बताया जिले में 59183 घर ऐसे हैं, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं है। सौभाग्य योजना के तहत बिजली कंपनी का अमला सर्वे कर रहा है तथा जिन घरों में बिजली कनेक्शन नहीं है, उन्हें कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जून 2018 तक सभी 59183 घरों में बिजली कनेक्शन देने का टारगेट रखा है। अब तक तीन हजार बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नए कनेक्शन के लिए नई लाइनें डाली जा रही है तथा ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।