- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
शिक्षकों को अब मिलेगा दोगुना वेतन, मिली हरी झंडी
उज्जैन | गुरुकुल और वेद विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों को वेतन अब दोगुना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। संभवत: अगले महीने वेतन बढ़ाने संबंधी आदेश जारी हो जाएंगे। मंत्रालय के इस निर्णय से देशभर के शिक्षकों को फायदा पहुंचेगा।
चिंतामण स्थित वेद विद्या प्रतिष्ठान में आयोजित विराट गुरुकुल सम्मेलन में अभा वेद विद्या शिक्षक परिषद ने वेतन बढ़ाने की मांग मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की थी। परिषद ने बताया कि देशभर में शिक्षकों का वेतन १० से १७ हजार रुपए के बीच है। लंबे समय से इसके बढ़ाए जाने की मांग लेकिन अब तक पूरी नहीं हुई है।
परिषद अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने गुरुकुल और वेद विद्या स्कूल के शिक्षकों का वेतन दोगुना करने की सूचना मंत्रालय से मिली है। इसमें वर्तमान में जिन शिक्षकों का जो वेतन है वह दोगुना हो जाएगा। ऐसे में जिस शिक्षक का वेतन प्रतिमाह १० हजार है उसे २० हजार रुपए मिलने लगेगा। अध्यक्ष द्विवेदी के मुताबिक अगले महीने तक इस बारे में आदेश जारी होने की संभावना है।