- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
आईजी और एसपी बुलेट से निकले सड़क पर
उज्जैन-ट्रॉफिक पुलिस द्वारा पिछले एक सप्ताह से शहर में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था जिसके अंतर्गत लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के साथ ही होर्डिंग्स और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास भी किये गये। सप्ताह के समापन अवसर पर आईजी और एसपी ने हेलमेट लगाकर सड़क पर बुलेट चलाई और लोगों को जागरूक किया।
यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर ट्रॉफिक पुलिस द्वारा टॉवर चौक से महिला दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुलिस विभाग की महिला आरक्षक व अधिकारियों के अलावा कॉलेज की छात्राएं भी मौजूद थीं। अलग-अलग दो पहिया वाहनों पर रैली में शामिल महिलाओं को यातायात पुलिस ने हेलमेट उपलब्ध कराये और लोगों में जागरूकता संदेश देने के लिये प्रेरित किया। रैली का शुभारंभ करने के लिये आईजी राकेश गुप्ता, एसपी सचिन अतुलकर टॉवर चौक पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने हेलमेट पहना और बुलेट वाहन पर सवार हुए।
यातायात डीएसपी एच.एन. बाथम ने रैली को हरी झंडी दिखाई और आईजी व एसपी ने हेलमेट लगाकर बुलेट चलाते हुए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिये जागरूक किया। डीएसपी बाथम के अनुसार टॉवर चौक से शुरू हुई जागरूकता रैली चामुण्डा माता, हरिफाटक चौराहा, शांति पैलेस चौराहा, नानाखेड़ा, ट्राफिक थाना, भरतपुरी, पुलिस कंट्रोल रूम, सांदीपनि चौराहा होते हुए वापस टॉवर चौक पहुंचेगी।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर आयोजित महिला वाहन रैली में ऐसे वाहन भी शामिल हुए, जिन्हें देखकर ही पता चल रहा था कि यातायात के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एक पुलिसकर्मी के बुलेट के आगे प्लेट पर नंबर नहीं थे। तो महिला पुलिसकर्मियों के दोपहिया वाहनों पर पुलिस लिखा हुआ था।
इसे सुधार करते हुए एक यातायात थाने के जवान ने बुलेट की नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर हाथ से नंबर लिखे तो महिला पुलिसकर्मियों के दोपहिया वाहनों पर सफेद कागज चिपकाकर उक्त पुलिस शब्द को दबा दिया गया। रैली में कुछ युवतियां हेलमेट पहनकर सेल्फी लेने से भी अपने आप को नहीं रोक पाई।