- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
आज गुरु पुष्य नक्षत्र पर दुर्लभ संयोग:25 घंटे 57 मिनट तक रहेगा साध्य और शुभ नामक योग
आज गुरु पुष्य नक्षत्र पर खास योग बन रहा है। नक्षत्रों का राजा पुष्य 25 घंटे 57 मिनट रहेगा। गुरु-पुष्य के संयोग को कार्य में सिद्धि देने वाला सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग ओर भी खास बना रहा है। सोना-चांदी व चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए यह दिन खास है।
कार्तिक महीने की सप्तमी पर 28 अक्टूबर गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सुबह 9.44 बजे से शुरू होगा, जो शुक्रवार सुबह 11.41 बजे तक रहेगा। 28 को रवियोग सुबह 9.30 बजे तक और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दौरान साध्य एवं शुभ नाम के योग खरीदी को सफल और सिद्धि देने वाले होंगे। पंडित श्यामनारयण व्यास के अनुसार गुरु पुष्य में की गई खरीदारी स्थायी फल देने वाली होगी।
कई शुभ योग इस दिन के साक्षी बनेगे। इस विशेष योग में मंत्र साधना, पूजा पाठ, दान, खरीदारी, जमीन जायदाद के सौदे करने पर भरपूर लाभ मिलेगा। इस दिन बही खातों के पूजन कर नए कार्यों की शुरुआत करना चाहिए।
यह भी रहेगा खास –
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार गुरु पुष्यामृत महायोग भी बन रहा है। महामुहूर्त गुरु पुष्य नक्षत्र 60 साल बाद शनि-गुरु की युति में बन रहा है। इससे पहले 1961 में यह योग बना था। इस बार गुरुवार को मकर राशि में शनि-गुरु की युति रहेगी। ऐसे में गुरुवार 6.33 बजे से सुबह 9.42 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा।
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.47 से 12.33 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी चर और लाभ के चौघड़िया रहेंगे। जबकि इसके बाद अमृत का चौघड़िया रहेगा।
स्थिर लग्न अनुसार शुभ मुहूर्त –
सुबह 8 से 10.15 वृश्चिक लग्न, दोपहर 2 बजे से से 3.41 तक कुम्भ लग्न, शाम 6.51 से 8.48 तक वृषभ लग्न, रात 1.18 से 3.30 तक सिंह लगन शुभ रहेगा।