- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
आज रात १२ बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट
उज्जैन | नागपंचमी पर वर्ष में एक बार होने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए गुरुवार रात 12 बजे से पट खुलेंगे। देश-विदेश से हजारों भक्त दर्शन के लिए उमड़ेंगे। महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित इस मंदिर में महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरीजी महाराज के सान्निध्य में प्रशासनिक अधिकारी पूजा-अर्चना कर दर्शन की शुरुआत करेंगे। 28 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक दर्शन का सिलसिला चलेगा। साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर पट रात 12 बजे खुलने के बाद आम दर्शनार्थी मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन का सिलसिला शुक्रवार रात 12 बजे तक चलता रहेगा। श्रद्धालुओं की आने वाली भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।