- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
आठ सौ करोड़ की धोखाधड़ी में उज्जैन का अशीषदास गिरफ्तार..
उज्जैन। इंदौर की पिनेकल ड्रीम टाउनशिप में जमीन, प्लाट घोटाले में 800 करोड़ रुपए के फरारी व २० हजार रुपए के इनामी घोषित आशीषदास को मुंबई के सांताक्रूज इलाके से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इंदौर में लगभग २८२ लोगों ने उज्जैन निवासी आशीषदास की धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।
उज्जैन के दशहरा मैदान निवासी आशीषदास ने इंदौर में पिनेकल ड्रीम, पीनेकल डिजायर और पिनेकल गे्रंड नाम की लग्जरी टाउनशिप में फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। इंदौर डीआईजी ने आशीषदास पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। आशीषदास पर विजयनगर, लसुडिया और बाणगंगा थाने में धोखाधड़ी करने, एक प्लाट की कई रजिस्ट्री करने व फर्जीवाड़े की कई तरह की शिकायत दर्ज हैं।
आशीषदास धोखाधड़ी के बाद मित्र पुष्पेंद्र वडेरा और परिजनों को साथ लेकर इंदौर शहर छोड़कर भाग गया था। डीआईजी की टीम ने मुंबई के सांताक्रज इलाके में घेराबंदी कर गिरफ्तारी की। जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो आशीष ने छोडऩे के लिए पुलिस को लाखों रुपए का लालच दिया। किंतु इंदौर २८२ लोगों की शिकायत तथा कंपनी बनाकर किए गए फर्जीवाड़े व धोखाधड़ी की लंबी शिकायत के चलते पुलिस ने जरा भी ढिलाई नहीं की।